Monsoon Session: सरकार Manipur पर चर्चा को तैयार, Piyush Goyal बोले- विपक्ष ने संसद नहीं चलने देने का मन बनाया

By अंकित सिंह | Jul 20, 2023

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। पहले दिन ही मणिपुर को लेकर विपक्षी दलों का हंगामा देखने को मिला। दूसरी ओर सरकार का दावा है कि वह सभी मामलों पर चर्चा को तैयार है। सरकार मणिपुर पर भी चर्चा करना चाहती हैं। हालांकि विपक्षी दलों के हंगामे की वजह से दोनों सदनों को स्थगित करना पड़ा। इन सब के बीच राज्यसभा में सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि विपक्ष संसद को नहीं चलने देने का मन बना चुका है। 

इसे भी पढ़ें: Monsoon Session में इन 31 विधेयकों को किया जाएगा पेश, Delhi Ordinance Bill पर संग्राम तय, UCC का जिक्र नहीं

राज्यसभा में हंगामा

मणिपुर हिंसा पर राज्यसभा में हंगामा हो गया है। सदन में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि मणिपुर में "मानवता मर गई है"। राज्यसभा सांसद व वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि मणिपुर की घटना को लेकर प्रधानमंत्री ने चुप्पी तोड़ी जो अच्छी बात है लेकिन मणिपुर में अब तक जो हुआ, जो लूट मची, मणिपुर जल रहा था, इतनी बर्बरता हुई थी तब प्रधानमंत्री ने चुप्पी क्यों साधी हुई थी? गृह मंत्री चुप क्यों थे? इस घटना पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी के बाद प्रधानमंत्री ने अपना बयान दिया वे पहले क्यों चुप थे। वे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारे देश में इस तरह की घटना घटित होना शर्म की बात है। 

प्रमुख खबरें

नेपाल में अचानक आई बाढ़ में फंसे केरल के 31 पर्यटक सुरक्षित स्वदेश लौटे

शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बाद लड़खड़ाया मध्यक्रम, भारत ने थाइलैंड के खिलाफ बनाए 159 रन

ओडिशा के विधायकों के वेतन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश, संयुक्त संसदीय समिति ने सौंपी राय

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 171 विकेट लेकर बनीं शीर्ष गेंदबाज