आजाद के समर्थन में आ सकते हैं और भी इस्तीफे, उथलपुथल के बाद CWC की बैठक, शर्मा दिखाएंगे तेवर !

By अनुराग गुप्ता | Aug 28, 2022

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे के बाद ग्रैंड ओल्ड पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसी बीच कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक वर्चुअली होनी है। जहां एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चर्चा होनी है। वहीं दूसरी तरह गुलाम नबी आजाद का मुद्दा जोरो शोरो से उठ सकता है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले शनिवार को आनंद शर्मा ने गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की। ऐसे में वो अपना तेवर दिखा सकते हैं।

क्या टलेगा अध्यक्ष पद का चुनाव ?

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गांधी परिवार के बाहर के व्यक्ति के नाम पर मंथन करने के संकेत दिए थे। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव कुछ हफ्तों के लिए टल सकता है। कांग्रेस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव को कुछ हफ्तों के लिए टाला जा सकता है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि कांग्रेस कार्यसमिति अध्यक्ष पद चुनाव पर मुहर लगाती है या फिर इस कार्यक्रम को कुछ हफ्तों के लिए बढ़ाया जा रहा है।

कई नेता आजाद होने को तैयार

गुलाम नबी आजाद के समर्थन में जम्मू-कश्मीर के कई पूर्व विधायकों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। जबकि कई नेता और कार्यकर्ता इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। गुलाम नबी आजाद के आवास पर मंथन चल रहा है। आपको बता दें कि गुलाम नबी आजाद जल्द ही अपनी पार्टी का गठन करेंगे और सबसे पहले जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेंगे। इसी बीच गुलाम नबी आजाद के करीबी सहयोगी गुलाम मोहम्मद सरूरी उर्फ जीएम सरूरी का बयान सामने आया है।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और दूसरे दलों के अन्य लोग भी दिल्ली में गुलाम नबी आजाद के मुख्यालय में हैं। बातचीत चल रही है, कई ने इस्तीफा दे दिया है, अन्य प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सदस्य, वार्ड सदस्य, ब्लॉक सदस्य, जम्मू-कश्मीर के जिलाध्यक्ष भी इस्तीफा दे रहे हैं। ऐसे कई लोग थे जो इसके होने का इंतजार कर रहे थे। 2017 के बाद से कांग्रेस हाईकमान ने गंभीरता नहीं दिखाई। 

इसे भी पढ़ें: 'कैसे गलत हो गए राहुल', तारिक कर्रा ने इस्तीफे की टाइमिंग पर उठाया सवाल, बोले- आजाद के माध्यम से भाजपा ने J&K में कांग्रेस को तोड़ा 

उन्होंने कहा कि गुलाम नबी आजाद राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाएंगे। वर्तमान परिदृश्य में, जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। वह 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा आयोजित कर रहे हैं, सभी पूर्व विधायकों का समर्थन है।

प्रमुख खबरें

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus

Wimbledon 2024: क्या Novak Djokovic लेंगे Jannik Sinner से बदला? सेमीफाइनल में होगी महाटक्कर

England से मिली हार पर भड़के कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- हमारे Bowlers ने Plan ही फॉलो नहीं किया

Team India की हार के बीच बांगर का बड़ा खुलासा, Virat Kohli की तरह मेहनत से ही मिलेगी England में जीत