आजाद को बहुत समय बाद मिली आजादी, रामदास आठवले बोले- बन जाना चाहिए राजग का हिस्सा

Ramdas Athawale
ANI Image

भाजपा के सहयोगी केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने एक बयान में कहा, ‘‘गुलाम नबी आज़ाद जी को बहुत समय बाद आजादी मिली है। अब उन्हें देश के विकास के लिए राजग में शामिल होना चाहिए।’’ उन्होंने दावा किया कि आज़ाद को कांग्रेस में भी वो सम्मान नहीं मिल पा रहा था

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास आठवले ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अब गुलाम नबी आजाद कोराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बन जाना चाहिए। भाजपा के सहयोगी आठवले ने एक बयान में कहा, ‘‘गुलाम नबी आज़ाद जी को बहुत समय बाद आजादी मिली है। अब उन्हें देश के विकास के लिए राजग में शामिल होना चाहिए।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘आज़ाद को कांग्रेस में भी वो सम्मान नहीं मिल पा रहा था जिसके वो हकदार थे एवं दिन प्रतिदिन उन्हें आरोप प्रत्यारोपों का सामना करना पड़ रहा था।’’

इसे भी पढ़ें: 'कैसे गलत हो गए राहुल', तारिक कर्रा ने इस्तीफे की टाइमिंग पर उठाया सवाल, बोले- आजाद के माध्यम से भाजपा ने J&K में कांग्रेस को तोड़ा 

आठवले ने कहा कि आजाद का कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देना निश्चित रूप से एक स्वागत योग्य कदम है। उल्लेखनीय है कि आजाद ने शुक्रवार को प्राथमिक सदस्यता सहित कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपनी नयी पार्टी बनाने की घोषणा की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़