West Bengal में तीन सीट पर सुबह नौ बजे तक 15 प्रतिशत से अधिक मतदान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2024

पश्चिम बंगाल में तीन लोकसभा सीटों पर 51.17 लाख मतदाताओं में से करीब 15.7 प्रतिशत मतदाताओं ने शुक्रवार सुबह नौ बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दार्जीलिंग, बालुरघाट और रायगंज निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा। अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक रायगंज में सबसे अधिक 16.49 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि दार्जीलिंग में 15.74 प्रतिशत और बालुरघाट में 14.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि अभी तक आयोग ने 241 शिकायतें दर्ज की हैं जिनमें से ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक मतदान शांतिपूर्ण है। हमें मिली 241 शिकायतों में से 43 का निस्तारण कर दिया गया है।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित कुल 47 उम्मीदवार इन तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार