योगी सरकार टेस्टिंग पर दे रही जोर, UP में अबतक 4.5 करोड़ से अधिक लोगों को लगी वैक्सीन

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 27, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री के 3टी ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कर्फ्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में दूसरी लहर के कोरोना संक्रमण को नियंत्रित किया गया है। इस अभिनव प्रयोग में कोरोना संक्रमण में निरन्तर कमी आ रही है। प्रदेश में संक्रमण अन्य प्रदेशों की तुलना में न्यूनतम स्तर पर है। उन्होंने बताया कि 54 जनपदों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 21 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। उन्होंने बताया कि 97 हजार ग्रामीण पंचायतों में 5 मई, 2021 से एक विशेष अभियान चलाकर, जिसमें 80 हजार निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया। जिनमें किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर टेस्ट के साथ इलाज की भी व्यवस्था की गयी है। सर्विलांस के माध्यम से प्रदेश की 23 करोड़ जनता में से लगभग 17.24 करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुच कर उनका हालचाल जाना है। 

इसे भी पढ़ें: UP में संक्रमण दर कम होने पर भी टेस्टिंग जारी, 53 जिलों में नहीं मिला एक भी नया मामला 

सहगल ने बताया मुख्यमंत्री द्वारा कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 में निर्देश दिये गये है कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आदि योजना का अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों को जोड़ा जाए तथा महिलाओं को स्वावलंबित बनाया जाये। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश पर आयुष्मान योजना पात्र परिवारों के लिए गोल्डन कार्ड बनाने का विशेष अभियान प्रारम्भ हो गया है। कल पहले दिन 26 हजार नए परिवारों को इस योजना से जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त, ऐसे अन्त्योदय कार्डधारक परिवार, जो प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अथवा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में से किसी भी योजना से आच्छादित नहीं हैं, को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। 40 लाख से अधिक अंत्योदय कार्डधारक परिवार इस निर्णय से सीधे लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये है कि सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय/ग्राम पंचायत भवन की स्थापना की जाए। अगले तीन माह में प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय/पंचायत भवन निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच