By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019
अल्जीयर्स। अल्जीरिया में 20 वर्ष से सत्ता संभाल रहे राष्ट्रपति अब्देलअजीज बुतेफ्लिका के शासन के खिलाफ राजधानी में शुक्रवार को रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में 50 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार 56 पुलिस कर्मी और सात प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं और 45 अन्य को गिरफ्तार किया गया है।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान को अलग-थलग करने का भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा: कुरैशी
प्रदर्शनकारियों ने शुरूआत में पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद पुलिस ने उन पर डंडे चलाए, आसू गैस के गोले छोड़े जिससे वे घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: ईरान ने अभ्यास के दौरान पनडुब्बी से क्रूज मिसाइल दागी