स्पेन में कोरोना वायरस का कहर जारी, लगातार दूसरे दिन भी 900 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

मैड्रिड। स्पेन में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 900 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। देश में ऐसा लगातार दूसरे दिन हुआ है जब इस संक्रमण ने 900 से अधिक लोगों की जान ले ली है। सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इटली के बाद स्पेन में इस वायरस से सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है। स्पेन में पिछले 24 घंटों में 932 लोगों की मौत हो गई। देश में अभी तक इस संक्रमण से 10,935 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,17,710 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से इस बात की पुष्टि होती है कि नए मामलों और मृतक संख्या के बढ़ने की दर में लगातार कमी आ रही है।

पिछले सप्ताह के मध्य में संक्रमण दर 20 प्रतिशत और बृहस्पतिवार को 7.9 प्रतिशत बढ़ी थी जबकि ताजा संख्या के अनुसार इसमें 6.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा रोजाना होने वाली मौत की संख्या में हो रहे इजाफे की दर में भी कमी आई है। शुक्रवार को मृतक संख्या में 9.3 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई, जबकि बृहस्पतिवार को यह दर 10.5 प्रतिशत और 25 मार्च को यह दर 27 प्रतिशत थी।

प्रमुख खबरें

राजस्थान BJP प्रमुख Madan Rathore बोले, Congress राज में भी 10 बार हुआ था SIR

Bombay High Court ने Arun Ferreira की गिरफ्तारी अवैध ठहराई, 2 लाख रुपये मुआवजे का आदेश

Jamia Millia Islamia में छात्रसंघ चुनाव की समयसीमा तय, छात्रों ने निकाला विजय जुलूस

Sun Pharma का India Business 17.3 फीसदी बढ़ा लेकिन शुद्ध मुनाफा 36.2 फीसदी घटा