मास्को हवाई अड्डे के विमान में आग लगने से 41 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2019

मॉस्को। मॉस्को हवाई अड्डे पर रविवार को आपात स्थिति में उतरने के बाद एक यात्री विमान में आग लगने से दो बच्चों सहित 41 लोगों के मारे जाने की आशंका है। हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर उपलब्ध फुटेज में एरोफ्लोट का सुखोई सुपरजेट 100 विमान शेरेमेत्येवो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरता हुआ और आग की लपटों से घिरा हुआ दिख रहा है।

यात्री विमान से निकलने और दूर भागने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। जांच समिति ने बताया कि चालक दल के सदस्यों सहित विमान में 78 लोग सवार थे। विमान रूस के पश्चिमोत्तर शहर मुर्मन्स्क के लिए उड़ान भर रहा था। मॉस्को के स्वास्थ्य मंत्री ने दिन में बताया कि जांचकर्ताओं से मिली सूचना के अनुसार 37 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। इनमें से 11 लोग घायल हैं।

इसे भी पढ़ें: बोइंग 737 मैक्स की तकनीकी खामी का समाधान तैयार- सूत्र

घायलों में से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से किसी की हालत बहुत गंभीर नहीं है। जांचककर्ता हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कोव ने बताया कि ब्लादिमिर पुतिन ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव ने एक विशेष समिति को हादसे की जांच करने का आदेश दिय है।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने AAP को चुनाव प्रचार गीत को संशोधित करने को कहा, पार्टी का पलटवार

Jammu Kashmir : अनंतनाग लोकसभा सीट के एनपीपी प्रत्याशी ने अपने प्रचार के लिए पिता से लिये पैसे

Mumbai में बाल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चिकित्सक समेत सात आरोपी गिरफ्तार

‘आउटर मणिपुर’ के छह मतदान केंद्रों पर 30 अप्रैल को होगा पुनर्मतदान