भदोही में कच्चा मकान ढहने से सास की मौत, बहू घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2025

भदोही के सुरयावा क्षेत्र के एक गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढहने से उसके मलबे में दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जबकि उसकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सुरयावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम गोपीपुर गांव निवासी विजय शंकर गौतम का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय रंजना देवी (75) और उनकी बहू सरिता देवी (40) दोनों खाना पका रही थीं।

तेज़ बारिश से चारों तरफ बनी मिट्टी की दीवार पूरी तरह गीली हो चुकी थी। मकान गिरने से सास और बहू दोनों मलबे में दब में गईं। उन्होंने बताया कि लोगों ने दोनों को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रंजना देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सरिता देवी का इलाज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Meerut में बच्ची से दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को 10 साल की सजा

पासपोर्ट प्राधिकरण नवीनीकरण के लिए यात्रा कार्यक्रम नहीं मांग सकता : Supreme Court

Banda में अज्ञात हमलावरों ने किसान को गोली मारी, हालत नाजुक

Delhi High Court ने Mahua Moitra के खिलाफ लोकपाल के आदेश को रद्द किया