RG Kar Rape and Murder Case में दोषी संजय रॉय की मां ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया, जानिए क्या कहा?

By एकता | Jan 19, 2025

आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सियालदह कोर्ट ने शनिवार को आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया। कोर्ट के फैसले पर आरोपी की मां मालती रॉय की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मेरी तीन बेटियां हैं, मैं उनका (पीड़िता के माता-पिता का) दर्द समझती हूं।

इसे भी पढ़ें: Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को संदेह है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है

रॉय की बहन सबिता ने कहा, 'मेरे भाई ने जो किया है, वह अकल्पनीय और भयानक है। यह कहते हुए मेरा दिल टूट जाता है, लेकिन अगर उसने ऐसा किया है, तो उसे अंतिम सजा मिलनी चाहिए। पीड़िता मेरी तरह एक महिला थी, और एक डॉक्टर थी।' उन्होंने आगे कहा कि मेरा मानना ​​है कि वह अकेले ऐसा नहीं कर सकता। वे कहते हैं कि वह नशे में भी था। बता दें, मुकदमे के दौरान जब संजय हिरासत में था, तब उनकी मां और बहन उससे मिलने नहीं आई थीं।

संजय की गिरफ्तारी के बाद के हालातों के बारे में बताते हुए सबिता ने कहा, 'जिस दिन से मेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। घर से बाहर कदम नहीं रखा। मेरे पड़ोस में लोग हमारे परिवार के बारे में बहुत बुरी बातें कर रहे हैं। हर शनिवार को मैं एक स्थानीय मंदिर में जाती थी। मैंने वह भी बंद कर दिया है।' उन्होंने आगे बताया कि रॉय की गिरफ्तारी वाले दिन उनके ससुराल वालों ने उन्हें काफी कुछ सुनाया था।

प्रमुख खबरें

Global Sikhs के साथ मिलकर Assam में राहत कार्य कर रहे हैं Randeep Hooda, गुरुद्वारे में की प्रार्थना

PM Modi ने शुरू किया Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Sankalp Abhiyaan, 1 करोड़ युवाओं ने ली शपथ

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की विदेश में पढ़ाई के खर्च पर विवाद, पिता की आय की जांच के लिए RTI कार्यकर्ता ने खोला मोर्चा

कोरियाई दिग्गज Lee Yong Dae का रिकॉर्ड तोड़कर Tanvi Sharma ने जीता Taipei Open Super 300 खिताब