मां ने किया मोबाइल पर गेम खेलने से मना, बच्चे ने की आत्महत्या

By सुयश भट्ट | Jul 31, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से चौका देने वाला मामला सामने आया है। जहां मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर 13 साल के एक नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल लॉकडाउन के दौरान स्कूल कॉलेज बंद रहने के कारण बच्चों के अंदर ऑनलाइन गेम खेलने की लत सी लग गई।

आपको बता दें कि घटना छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना पुलिस क्षेत्र का है। जहां मां ने अपने नाबालिग बेटे को मोबाइल पर गेम खेलने से मना कर दिया। जिसके बाद बेटे भी घातक कदम उठाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। यह भी बताया कि रहा है कि फांसी लगाने से पहले नाबालिग ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस का दावा , प्रदेश में जल्द ही निकल सकती है मुख्यमंत्री पद की गोपनीय वेकैंसी 

वहीं मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा