शक और पैसों के लालच में कलयुगी मां ने 15 दिन के बच्चे को बेचा, उन पैसों से खरीदा कूलर, फ्रिज और कीमती सामान

By निधि अविनाश | Jun 08, 2022

एक मां अपने बच्चे को जन्म देने से पहले 9 महीने तक अपने गर्भ में पालती है तब जाकर बच्चा दुनिया में कदम रखता है। लेकिन एक कलयुगी मां ने शक और पैसे के लालच में अपने ही बच्चे को बेच डाला और उन पैसों से घर का सामान जैसे कूलर, फ्रिज और टीवी खरीद लिया।

दोनों पति-पत्नी ने बच्चे को बेचने के लिए मकान मालकिन नेहा सूर्यवंशी की मदद ली। भागीरथपुरा की रहने वाली दलाल पूजा वर्मा, नेहा वर्मा और नीलम वर्मा की मदद से बच्चे का सौदा किया गया और देवास जिले की लीना नाम की महिला को बेच दिया। 15 दिन के नवजात का सौदा दलालों के माध्यम से खरीददार महिला तक पहुंचा दिया गया।

हीरानगर थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि नवजात बच्चे का सौदा 5.50 लाख रुपये में किया गया। सभी ने अपने हिस्से का कमिशन लिया और पैसे कटकर 2 लाख 70 हजार बच्चे के मां और बाप को मिल गया। उन पैसों से दंपति ने टीवी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन और मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान खरीद डाले।

इसे भी पढ़ें: नोएडा: सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराए जाने की संभावित तारीख 21 अगस्त की गई

एक समाजसेवी की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच की और बच्चे को बरामद कर लिया। उस मामले में बच्चे के माता-पिता सहित 8 लोगों पर केस दर्ज कर दिया गया। पुलिस ने मासूम की मां  शायना बी, दलाल पूजा वर्मा, नेहा सूर्यवंशी, नेहा वर्मा, नीलम वर्मा और एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं बच्चे के पिता अंतर सिंह समेत एक और आरोपी फरार है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत