PM मोदी ने मोतीलाल वोरा के निधन पर जताया शोक, बोले- उन्हें व्यापक प्रशासनिक अनुभव था

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह कांग्रेस के उन नेताओं में थे, जिन्हें व्यापक प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव था। बोरा का 93 साल की उम्र में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए एक ट्वीट में मोदी ने कहा, ‘‘मोतीलाल वोरा जी कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में थे, जिन्हें दशकों लंबे राजनीतिक जीवन में व्यापक प्रशासनिक और सांगठनिक अनुभव था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Team India के लिए England के खिलाफ बड़ी चुनौती, World Cup की तैयारी के लिए Shubman Gill की असली परीक्षा

England के खिलाफ ODI Series से पहले Team India का अभ्यास, Virat Kohli और Gambhir की बेरुखी ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Erling Haaland की अनोखी Souvenir ने इंटरनेट पर मचाई धूम, Texas से खरीदा शराब की बोतल वाला Raccoon

आइकिया की बड़ी योजना: 2030 तक भारत में निवेश दोगुना कर 21,000 करोड़ रुपये करेगी कंपनी