कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 वर्ष की उम्र में निधन

Motilal Vora
अंकित सिंह । Dec 21 2020 4:00PM

पत्रकारिता से अपना करियर शुरु करने वाले मोतीलाल वोरा 1967 में राजनीति में प्रवेश किया था। वह दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे मोतीलाल वोरा को सोनिया गांधी का भी बेहद करीबी नेता माना जाता था।

कांग्रेस के वरिष्ठ वयोवृद्ध नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मोतीलाल वोरा को रविवार की रात दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पत्रकारिता से अपना करियर शुरु करने वाले मोतीलाल वोरा 1967 में राजनीति में प्रवेश किया था। वह दो बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे मोतीलाल वोरा को सोनिया गांधी का भी बेहद करीबी नेता माना जाता था। कई सालों तक वाह पार्टी के राष्ट्रीय कोर्ट कोषाध्यक्ष भी रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़