एमपी के किसान ने अनाज से बनाई तस्वीर, यूक्रेन और रूस के बीच हो रहे युद्ध लो लेकर की ये अपील

By सुयश भट्ट | Mar 11, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक किसान ने अनाज से कई नेताओं और भगवान की पेंटिंग बनाई है। ऐसे में किसान ने यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर दोनों ही देशों के राष्ट्रपतियों की तस्वीरें बनाकर एक अनोखी सीख दी है।  किसान ने दोनों देशों के राष्ट्रपतियों से अपील कि है कि वो युद्ध में परमाणु बमों का इस्तेमाल करके अनाज के दुश्मन न बनें।

इसे भी पढ़ें:उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत उत्तर प्रदेश सरकार के 11 मंत्री चुनाव हारे 

जानकारी के मुताबिक रूस ने परमाणु हथियारों के उपयोग की धमकी दी है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने परमाणु निवारण फोर्स को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिए है। इसके साथ ही यूक्रेन पर हमले से पहले ही पुतिन ने सभी देशों को धमकी दी कि यदि किसी ने युद्ध के बीच दखल देने की कोशिश की तो फिर उनके पास हथियार भी हैं।

वहीं योगेन्द्र सोलंकी ने कहा कि इन फोटो को बनाने के पीछे मेरा उद्देश्य छिपा है। इन फोटो की प्रदर्शनी लगाकर बेचूंगा। इससे जो पैसे इकट्ठे मिलने उससे मै बोरवेल में गिरे बच्चों को निकालने वाला यंत्र बनाऊंगा और बच्चों की जान भी बचाऊंगा।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश