सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा मे उठाया शिमला हवाई अड्डे का मुद्दा

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 02, 2021

शिमला ।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा मे माननीय सभापति के सामने शिमला ज़िला में स्थापित हवाई अड्डे के मुद्दे ज़ोर शोर से उठाया।

सुरेश कश्यप ने लोक सभा मे बताया की शिमला में एयर अलायन्स का एटीआर 42 एयरक्राफ्ट आता था जो आते समय 30 से 35 यात्रियों को लाता था और वापसी पर 8 से 10 यात्रियों को ले जाता था। उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया से सिफारिश करते हुए कहा की शिमला के लिए हवाई सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करना चाहिए जिससे इस क्षेत्र को फायदा पहुंचेगा। 

 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश ने नवंबर में वस्तु एवं सेवा कर के संग्रह में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ जीएसटी से 385.21 करोड़ रुपए जुटाए

 

सांसद सुरेश कश्यप ने कुछ समय पहले शिमला हवाई अड्डे की एक बैठक भी ली थी जहाँ उन्होंने इस संदर्भ में सभी समस्याओं पर चिंतन भी किया था, कश्यप ने कहा था कि जल्द ही वह लोक सभा में इस मुद्दे तो उठाएंगे।  शिमला के लिए इस प्रकार की सुविधा की लंबित मांग है और इससे जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश Rajya Sabha चुनाव में सपा उतारेगी तीसरा प्रत्याशी, मंगलवार को होगा नामांकन

Allahabad HC ने UP के 4 वरिष्ठ IAS अधिकारियों पर तय किए अवमानना आरोप

यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच Delhi Police ACP Vivek Bhagat नहीं संभालेंगे ADCP का कार्यभार

Nizamabad में चाय दुकानदार ने पुलिस थाने में लगाई आग, Bheemgal में प्रदर्शन