Deepika Patidar ने चार बार असफल होकर लिखी अपनी सफलता की कहानी, यूं ही नहीं बनी MPPSC टॉपर

By एकता | Jan 19, 2025

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शनिवार शाम राज्य सेवा परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया। इस परीक्षा में महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। बता दें, शीर्ष 10 सफल उम्मीदवारों में छह महिलाएं हैं। राज्य सेवा परीक्षा 2022 में दीपिका पाटीदार ने टॉप किया है। उनके अलावा शीर्ष 10 उम्मीदवारों में क्रमश: आदित्य नारायण तिवारी, सुरभि जैन, महिमा चौधरी, धर्मप्रकाश मिश्रा, शानू चौधरी, स्वाति सिंह, उमेश अवस्थी, कविता देवी यादव और प्रत्यूष श्रीवास्तव शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने किया Maha Kumbh 2025 का जिक्र, सीएम योगी ने जताया आभार

मीडिया से बात करते हुए दीपिका ने बताया कि उन्होंने गांव के सरकारी स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने पाटीदार समाज के बोर्डिंग स्कूल से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने होलकर साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal पर हमले को लेकर आमने सामने AAP और BJP, आप नेताओं के आरोपों पर प्रवेश वर्मा ने किया पलटवार

दीपिका ने आगे बताया कि कॉलेज के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मेरा सफर 2016 से शुरू हुआ। दो साल दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी की। इसके बाद 2018-19 में इंदौर आ गई। फिर यहीं रहकर सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने लगी। दीपिका ने बताया कि वह 4 बार असफल हुई हूं लेकिन पांचवां प्रयास उनके लिए शानदार साबित हुआ। इसमें उनकी पहली रैंक आई। दीपिका ने बताया कि उन्होंने अपनी असफलता से सीख ली और यहीं कारण है कि वह आज सफलता का परिणाम देख पा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?