ईशान खट्टर की फिल्म ‘पिप्पा’ में नजर आएंगे मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेनयुली

By रेनू तिवारी | Oct 30, 2020

मुंबई। एयरलिफ्ट के प्रसिद्ध निर्देशक राजा कृष्ण मेनन की अगली फिल्म पिप्पा की कास्ट की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म में ईशान खट्टर, मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेनयुली प्रमुख भूमिकाओं में होंगे। पिप्पा एक युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता के जीवन पर आधारित है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लड़े थे। इस फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर करेंगे।

इस फिल्म में ईशान 45 वें कैवलरी टैंक स्क्वाड्रन के ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने अपने भाइयों के साथ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी थी। फिल्म ब्रिगेडियर मेहता की किताब द बर्निंग चैफिस पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें: कड़ें विरोध के बाद बदला गया अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम का नाम, पढ़ें क्या है नया टाइटल

फिल्म का शीर्षक रूसी युद्ध टैंक पीटी-76 से लिया गया है, जिसे ‘‘पिप्पा’’ के नाम से जाना जाता है।इस फिल्म की पटकथा रविंदर रंधावा, तन्मय मोहन और मेनन ने लिखी है। मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्यूली फिल्म में ब्रिगेडियर मेहता के भाई-बहनों की भूमिका में नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा