किसानों के विरोध प्रदर्शनों के बीच बोले राजनाथ, MSP में आने वाले वर्षो में होती रहेगी वृद्धि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2020

नयी दिल्ली। कृषि क्षेत्र में सुधारों के लिये हाल में पारित कानूनों को लेकर कुछ किसान संगठनों द्वारा किये जा रहे निरंतर विरोध प्रदर्शनों के बीच वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को किसानों को आश्वस्त किया कि फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) न केवल बरकरार रहेगा बल्कि इसमें आने वाले वर्षों में वृद्धि भी होती रहेगी। उन्होंने कांग्रेस की युवा शाखा द्वारा प्रदर्शन के दौरान एक ट्रैक्टर को जलाने पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जैसे हथियार सैनिकों के लिए पवित्र चीज है, उसी तरह किसानों के लिए ट्रैक्टर पूजनीय है उसे जलाकर उन्होंने किसानों का अपमान किया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि एमएसपी बना रहेगा और आने वाले वर्षों में इसे लगातार बढ़ाया जाएगा।’’ संसद के हाल ही में संपन्न मानसून सत्र में तीन प्रमुख कृषि विधेयकों के पारित होने के बाद नए कानून लागू हो गए हैं। सरकार ने इन विधेयकों को किसानों के लिये फायदेमंद बताया है। सरकार का कहना है कि यह सुनिश्चित करेगा कि किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर मूल्य मिले और वे मंडियों के नियमों से बंधे न रहें। 

इसे भी पढ़ें: किसानों को मजबूत बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता: पीयूष गोयल 

सरकार ने यह भी कहा है कि किसान अब अपनी उपज किसी को भी बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे और इससे प्रतिस्पर्धा बढेगी। इससे निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कृषि बुनियादी ढांचे के विकास में मदद मिलेगी और रोजगार पैदा होगा। हालांकि, विपक्षी दलों ने विधेयकों को ‘‘किसान विरोधी’’ करार दिया है, उनका दावा है कि इन कानूनों के अमल में आने पर कृषि क्षेत्र कॉर्पोरेट के हाथों मजबूर हो जाएगा।

इसे भी देखें: मंडी वाले करते हैं किसानों का उत्पीड़न, इस रिपोर्ट को देखें सारा मामला समझ आ जायेगा 

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप