मुकेश खन्ना ने महिलाओं पर दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ वीडियो

By रेनू तिवारी | Oct 31, 2020

टीवी शो शक्तिमान और महाभारत के भीष्म के लिए जाने जाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वह शुरू के ही काफी खरा बोलते हैं जिसकी वजह कई लोगों को उनकी बातें बुरी भी लग जाती हैं। हाल ही में उन्होंने कोरोना काल और ड्रग्स मामले पर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बयान दिया था। जिसमें उन्होंने सरकार की नाकामियों को गिनवाया था।  

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने मन्नत के बाहर नहीं आएंगे फैंस, बड़ी वजह आयी सामने 

अब कुछ समय बीतने के बाद मुकेश खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जिसमें टीवी शो शक्तिमान और महाभारत के लिए जाने जाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने कहा है कि #MeToo आंदोलन इसलिए शुरू हुआ क्योंकि महिलाएं खुद को पुरुषों के बराबर समझने लगीं। उन्होंने कहा कि घर की देखभाल करना महिलाओं का कर्तव्य है।

 

 हाल ही में एक साक्षात्कार से उनकी टिप्पणियों का एक वीडियो व्यापक रूप से ऑनलाइन साझा किया जा रहा है। वीडियो में, अभिनेता कहता है, "#MeToo की समस्या तब शुरू हुई जब महिलाओं ने काम करना शुरू किया।"

इसे भी पढ़ें: मजेंटा बिकिनी पहनकर एली अवराम ने लगाई इंटरनेट पर आग, देखें तस्वीरें 

फिल्मी चर्चा के साथ बातबीच में आप मुकेश खन्ना ने कहा कि मर्द अलग होता है और औरत अलग होती है। मर्द के शरीर की रचना अलग होती है और औरत की अलग। औरत का काम होता है घर संभातना, मांफ करना में कभी -कभी बोल भी जाता हूं कि मीटू की प्रॉब्लम कहा से शुरू हुई है। जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। आज औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलने की बात करती हैं। लोग वूमेन लीव की बाद करते हैं लेकिन मैं आपको बता दूं कि प्रॉब्लम यहीं से शुरू होती हैं। औरत के काम करने से जो सबसे पहले सफर करता है वो घर का बच्चा सफर करता है जिसे घर पर मां नहीं मिलती।काम करने के बाद से ही इन चीजों की शुरूआत हुई महिलाएं सोचने लगी की मैं भी वहीं करुंगी तो मर्द करेंगे... नहीं मर्द, मर्द होता है और औरत, औरत होती हैं।

महिलाओं को समान न मानने वाले इस वीडियो में मुकेश खन्ना के इस बनान में काफी एडिटिंग करके इसे सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है। वीडियो देखते वक्त साफ पता चलता है कि मुकेश के बयान से छेड़छाड़ की गयी है।

 

हाल ही में, अभिनेता ने खुद को एक विवाद के केंद्र में पाया जब उन्होंने द कपिल शर्मा शो के बारे में बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैंने इस शो में  महाभारत के कलाकारों के साथ आने से इनकार कर दिया। क्योंकि यह शो फूहड़पन से भरा है,  डबल मीनिंग शब्दों से भरा है, जो हर पल अश्लीलता की ओर ले जाता है। जिसमें पुरुष महिलाओं के कपड़े पहनते हैं, सस्ते काम करते हैं और लोग अपना पेट पकड़कर हंसते हैं। ये वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी किया।

जवाब में कपिल ने कहा था, “मैं और मेरी टीम इस महामारी के महत्वपूर्ण चरण के दौरान लोगों को मुस्कुराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जब पूरी दुनिया कठिन दौर से गुज़र रही है, तो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना ज़रूरी है। ”

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा