बिहार में जल बिन मछली बनकर रह गए मुकेश सहनी, नीतीश मंत्रिमंडल से भी बर्खास्त

By अंकित सिंह | Mar 28, 2022

बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। फिलहाल मुकेश सहनी की राजनीति बिहार में जल बिन मछली बनकर रह गई है। पार्टी के तीनों विधायकों ने पहले ही अपना पाला बदल लिया तो अब खुद मुकेश सहनी की भी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई है। बड़ी खबर यह है कि मुकेश सहनी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से हटाने के लिए राज्यपाल से अनुमोदन पहले ही कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, स्टेज पर चढ़कर युवक ने किया हमला, वीडियो वायरल

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पिछले विधानसभा चुनाव में सहनी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लाया गया था। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, भाजपा के एक ‘‘लिखित निवेदन’’ के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मत्स्य और पशुपालन मंत्री सहनी को मंत्रिमंडल से निष्कासित करने की सिफारिश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बार-बार हमला करने के कारण बॉलीवुड के पूर्व सेट डिजाइनर सहनी से भाजपा काफी नाराज थी। सहनी की पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 50 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे कोई सफलता नहीं मिली। खुद को ‘सन ऑफ मल्लाह’ कहने वाले सहनी को पिछले सप्ताह तब बड़ा झटका लगा जब वीआईपी के तीन विधायक पाला बदलते हुए भाजपा में शामिल हो गए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर