मुख्तार अब्बास नकवी बोले, राजनीतिक असहिष्णुता के सबसे बड़े पीड़ित हैं मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘‘राजनीतिक असहिष्णुता के सबसे बड़े पीड़ित’’ हैं। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कलाकारों सहित लोगों के कुछ खास तबके मतदाताओं से भाजपा को लोकसभा चुनाव में सत्ता से हटाने की अपील कर रहे हैं। नकवी ने संवाददाताओं से कहा कि लगभग पांच साल पहले भी ‘‘तथाकथित बुद्धिजीवियों’’ ने अमेरिका और यूरोपीय संघ को मोदी के खिलाफ लिखा था। 

 

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता पाकिस्तान गए थे और उन्होंने मोदी को हटाने के लिए पड़ोसी देश की मदद मांगी थी। नकवी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भी कुछ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा था और कहा था कि संविधान खतरे में हैं। इन लोगों ने दावा किया कि मोदी सरकार के तहत देश में असहिष्णुता का माहौल है।

इसे भी पढ़ें: राफेल मामले में मोदी ने राष्ट्रीय हितों से समझौता किया: येचुरी

उन्होंने कहा, ‘‘इन षड्यंत्रों के बावजूद मोदी पर दिन-प्रतिदिन लोगों का विश्वास बढ़ा है। इस दुष्प्रचार के बावजूद मोदी ने अपने कठिन परिश्रम और प्रदर्शन के जरिए देश की प्रगति और समृद्धि को बढ़ाया है।’’

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana