मुख्तार अब्बास नकवी का कांग्रेस पर निशाना, रस्सी जल गई है लेकिन बल नहीं गया

By अंकित सिंह | May 16, 2022

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। दरअसल, मुख्तार अब्बास नकवी कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान नकवी ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस की रस्सी जल गई है लेकिन बल नहीं गया है। अपने बयान में नकवी ने आगे कहा कि कांग्रेस की रस्सी जल गई है लेकिन बल नहीं गया। आज भी वे इसी सनक में है कि 'इंडिया ही इंदिरा है और इंदिरा ही इंडिया है' जब तक वे इस सनक में चकनाचूर रहेंगे तब तक इनकी पार्टी इसी तरह से धाराशाही होती रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: केंद्र ने चेन्नई को हज रवानगी केंद्र बनाने पर विचार करने का आश्वासन दिया: स्टालिन

कांग्रेस के चिंतन शिविर में मोदी सरकार और उसकी नीतियों पर जमकर निशाना साधा गया। जनता के साथ कांग्रेस के संबंधों की डोर कमजोर होने को स्वीकार करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को पार्टी के नेताओं से जनता के बीच जाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के लोगों के साथ पार्टी का जो संपर्क टूट गया है और उसे फिर से जोड़ना होगा। राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र की मौजूदा सरकार में प्रदेशों और जनता को संवाद करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत