सलाखों के पीछे ही रहेंगे आर्यन खान, 30 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

By अनुराग गुप्ता | Oct 21, 2021

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच स्पेशल एनडीपीए कोर्ट ने आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।  

इसे भी पढ़ें: सुपरस्टार शाहरुख खान के घर एनसीबी की छापेमारी, आर्यन खान के तार अनन्या पांडे से भी जुड़े! 

वहीं बीते दिनों स्पेशल एनडीपीए कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत खारिज कर दी थी। जिसके बाद उनके वकीलों ने बंबई हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आर्यन खान के अलावा अरबाज मर्चंट और मुनमुन धमेचा अभी भी जेल में ही रहेंगे।

आर्यन खान की जमानत याचिका पर बंबई हाई कोर्ट 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। आर्यन खान के वकील सतीश मानश‍िंदे ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्ब्रे की एकल पीठ के समक्ष याचिका पेश की और उस पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया।   

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान ने आर्थर रोड जेल में अपने बेटे आर्यन से मुलाकात की 

वहीं, एनसीबी की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने अगले सप्ताह तक का समय मांगा। न्यायमूर्ति एन डब्ल्यू साम्ब्रे ने इसके बाद सुनवाई के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की। 

प्रमुख खबरें

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता