मुंबई हेल्प डेस्क ने हरियाणा के 10 और छात्रों को किया रिसीव

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 04, 2022

चंडीगढ़।  हरियाणा सरकार द्वारा मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डे पर स्थापित किए गए हेल्प डेस्क के माध्यम से युद्धग्रस्त यूक्रेन से वापस लौटने वाले छात्रों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही हैं। आज मुंबई हेल्प डेस्क ने हवाई अड्डे पर हरियाणा के 10 और छात्रों का स्वागत किया। हेल्प डेस्क ने उन्हें 1000 रुपये नकद व दिल्ली के लिए फ्लाइट टिकट प्रदान किया। मुंबई पहुंचे इन छात्रों में कुरुक्षेत्र के मनीष कुमार, फरीदाबाद के हिमांशु, अंबाला के रोहित सिंह नैन, जींद के विवेक चहल और राहुल चहल, यमुनानगर की मानसी शर्मा, करनाल की दीक्षा, यमुनानगर के भूपेंद्र सिंह, करनाल के प्रतीक और पलवल के प्रदीप शामिल हैं । मुंबई हेल्प डेस्क द्वारा अब तक 19 छात्रों को रिसीव किया जा चुका है।

 

सकुशल अपने देश पहुंचने पर छात्र व छात्राओं ने हेल्प डेस्क पर मौजूद अधिकारियों, हरियाणा सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने छात्रों और उनके परिजनों को आश्वस्त किया है कि केंद्र सरकार के सहयोग से यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों को सकुशल वापस लाया जाएगा। छात्र और परिजन धैर्य रखें, सरकार उनके साथ हरदम खड़ी है। अगले कुछ दिनों में सभी नागरिकों की सकुशल वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बेसहारा गौवंश को सड़कों पर नहीं छोड़ा जाएगा: जेपी दलाल

उल्लेखनीय है कि मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर हरियाणा सरकार की ओर से स्थापित किए गए हेल्प डेस्क छात्रों के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की जा रही है। इस सहायता के लिए छात्रों के साथ-साथ उनके परिजन, हरियाणा सरकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

पूर्व सीएम Arjun Munda की मां सायरा मुंडा का 92 वर्ष की उम्र में निधन

SKM 26 नवंबर को करेगा देशव्यापी आंदोलन, MSP गारंटी समेत कई मांगों पर 100 जगहों पर प्रदर्शन

EPG Report अब प्रासंगिक नहीं, India-Nepal रिश्ते Vision Document से तय होंगे: विदेश सचिव

Aparna Yadav ने Azam Khan पर साधा निशाना, रिहाई के सवाल पर कहा- ऐसे असुरों की बात नहीं करनी चाहिए