मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन पर बोले कप्तान रोहित, टीम को जीत की भूख दिखानी होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2022

पुणे। मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बाद किसी एक खिलाड़ी को दोषी ठहराने के बजाय कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार तीसरी शिकस्त के बाद टीम के साथियों से कहा कि वे आगामी मैचों में लक्ष्य तक पहुंचने के लिये ‘बेताबी और भूख’ दिखायें। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की सत्र की शुरूआत काफी खराब रही, उसने पहले तीन मैच दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स से गंवा दिये। रोहित ने केकेआर के खिलाफ मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में स्पीच में कहा, ‘‘हम यहां किसी एक खिलाड़ी को दोषी नहीं ठहरा सकते। इसमें हम सभी शामिल हैं। हम सभी एक साथ जीतते हैं और एक साथ ही हारते हैं। मुझे यह इतना ही सरल लगता है। ’’

इसे भी पढ़ें: भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति का अनुमान बढ़ाकर 5.7 प्रतिशत किया

रोहित ने कहा, ‘‘और हम सिर्फ एक ही तरह से ऐसा कर सकते हैं और वो है थोड़ी सी भूख और मैदान पर थोड़ी सी बेताबी - बल्ले से और गेंद से। ’’ रोहित ने साथ ही कहा कि अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है और टीम के साथ खिलाड़ियों से कहा कि वे महत्वपूर्ण क्षणों में एक इकाई के तौर पर खेलें क्योंकि अंत में इनसे ही अंतर पैदा होता है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह