मुंबई में कोरोना के बढ़ते संकट का असर गणेशोत्सव पर पड़ा, प्रमुख मंडल ने स्थगित किया समारोह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2020

मुंबई। मुंबई के एक प्रमुख गणपति मंडल ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए इस साल अपने वार्षिक गणपति उत्सव समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया है। गणेश चतुर्थी का उत्सव 10 दिन तक मनाया जाता है जो इस साल 22 अगस्त को शुरु हो रहा है। जीएसबी गणेशोत्सव समिति के ट्रस्टी सचिव मुकुंद कामत ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर मुंबई के वडाला क्षेत्र में समिति ने उत्सव को स्थगित कर दिया है। अब यह उत्सव अगले साल फरवरी में माघ शुध चतुर्थी को मनाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना के कारण अब तक 20 पुलिसकर्मियों की मौत, 1,889 कर्मी संक्रमित 

उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। वडाला स्थित जीएसबी गणेशोत्सव समिति शहर में सबसे अमीर और सबसे प्रसिद्ध समितियों में से एक है और पिछले 65 वर्षों से गणपति उत्सव समारोहों का आयोजन कर रही है। 10-दिवसीय उत्सव के दौरान प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के लिए उनके मंडल में आते हैं।

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| PM Modi ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में डाला वोट, फिर पहुंचे लोगों के बीच

Darsh Amavasya 2024: दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें पिंडदान, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

गृह मंत्री Amit Shah ने डाला वोट, दूसरे चरण में इन सीटों पर हो रही वोटिंग

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता