मुंबई पुलिस ने अमिताभ को बधाई देते हुए उनके किरदार ‘इंस्पेक्टर विजय’ को किया याद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन को प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है ऐसे में मुंबई पुलिस ने अभिनेता को बधाई देते हुए उनके निभाए किरदार ‘इंस्पेक्टर विजय’ को याद किया।

इसे भी पढ़ें: यूं ही कोई नहीं बन जाता सदी का महानायक अमिताभ बच्चन

मुंबई पुलिस ने प्रकाश मेहरा की एक्शन फिल्म ‘जंजीर’ की एक फोटो भी साझा की। करीब एक दर्जन फ्लाप फिल्मों के बाद इस फिल्म ने उन्हें पहचान बनाने का मौका दिया।

इसे भी पढ़ें: सैफ अली खान के साथ फिल्म लाल कप्तान में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा

अमिताभ लगभग 50 वर्षों से फिल्म जगत में है और कम से कम 20 फिल्मों में उनका नाम ‘विजय’ है।इनमें हिट फिल्में ‘दीवार’,‘त्रिशूल’,‘काला पत्थर’ और ‘अग्निपथ’ शामिल हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बच्चन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए वर्ष 2018 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देने की मंगलवार को घोषणा की थी। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand