Mumbai Police ने Salman Khan के निवास के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में उनका बयान दर्ज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2024

मुंबई पुलिस ने अप्रैल में यहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के निवास के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में बुधवार को उनका बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा के अधिकारी बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अभिनेता के निवास पर (उनका बयान दर्ज करने के लिए) गये। इस इमारत के बाहर 14 अप्रैल को मोटरसाइकिल से आये दो व्यक्तियों ने गोलियां चलायी थीं।

इस गोलीबारी को लेकर पुलिस ने कथित निशानेबाजों (शूटर) विकी गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है। इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से एक अनुज थापन ने एक मई को पुलिस हवालात में कथित रूप से फांसी लगा ली थी।

प्रमुख खबरें

छठ पूजा: UPEIDA ने एक्सप्रेसवे कर्मियों की छुट्टियां रद्द कीं, 24 घंटे तैनात रहेगा स्टाफ

CM Yogi Adityanath ने Garhmukteshwar और तिगरी मेले की तैयारियों की समीक्षा की, दिए कड़े निर्देश

Lucknow में चोरी के आरोप और मानसिक प्रताड़ना से युवक की आत्महत्या, दो महिलाएं अरेस्ट

India US Trade: द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए अमेरिकी दल पहुंचा भारत