Mundka fire Tragedy: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा की, जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंडका स्थित एक इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को शनिवार को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। इस घटना में 27 लोगों की मौत हुई है। केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल का दौरा किया।

इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर घूमते दिखे Lock Upp विनर मुनव्वर फारूकी, वीडियो देख फैंस बोले - 'ये तो अंजलि अरोड़ा...'

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि आग भीषण थी और शव इस हद तक झुलस गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली सरकार लापता लोगों और मृतकों की पहचान के लिए मदद मुहैया करा रही है।’’ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार की रात घटनास्थल का दौरा किया था।

प्रमुख खबरें

Prajwal Revanna का राजनयिक पासपोर्ट तुरंत रद्द किया जाए: Siddaramaiah का प्रधानमंत्री से अनुरोध

T20 World Cup 2024: फिटनेस समस्याओं के कारण पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम का घोषणा में देरी

Pakistan के पूर्व मंत्री ने कर दी Rahul Gandhi की तारीफ, BJP मे कहा- कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ

Makeup Tips: परफेक्ट मेकअप लुक के लिए जरूरी है प्राइमर का इस्तेमाल, जानिए कैसे करें फेस पर अप्लाई