मुंडका अग्निकांड : दिल्ली के उपराज्यपाल ने लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शनिवार को कहा कि मुंडका अग्निकांड में लोगों की जान जाने से वह ‘‘बहुत दुखी’’ हैं। उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। बैजल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के मुंडका में भीषण आग लगने की घटना से गहरा दुख हुआ। बचाव के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद कई कीमती जानें चली गईं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूं।’

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद का पहले दिन की वीडियोग्राफी संपन्न, पुलिस कमिश्नर बोले- शांतिपूर्ण माहौल में हुआ सर्वे

उन्होंने कहा, ‘‘हम त्रासदी के कारणों का विवरण जुटा रहे हैं। संबंधित सभी पक्षों को तत्काल कदम उठाने चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।’’ मुंडका में शुक्रवार को चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि आग इमारत की पहली मंजिल से शुरू हुई, जिसमें सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माण तथा उनकी पैकेजिंग कंपनी का कार्यालय था। दमकल अधिकारियों के मुताबिक आशंका है कि वातानुकूलित यंत्र (एसी) में विस्फोट होने से आग लगी होगी।

प्रमुख खबरें

आज ही खरीदें नया One Plus फोन? 1 मई से बिक्री होगी बंद

मिजोरम में पिछले साल विदेशियों सहित 1.96 लाख से अधिक पर्यटक आए : पर्यटन विभाग

BJP ने पूर्वांचल के कद्दावर नेता यशवंत सिंह का निष्कासन खत्म किया

ऑस्ट्रेलिया की टीम से कटेगा स्टीव स्मिथ का पत्ता? जेक फ्रेजर-मैकग्रुक को मिलेगा मौका