Mundka Fire Tragedy: रेस्क्यू अभियान हुआ पूरा, इमारत का नहीं था एनओसी और आग बुझाने वाला कोई उपकरण

By अनुराग गुप्ता | May 14, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास स्थित चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गए। इसी बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। आपको बता दें कि चार मंजिला इमारत का फायर एनओसी नहीं था। इसके अतिरिक्त इमारत में आग बुझाने का कोई उपकरण नहीं था। 

उन्होंने बताया कि इस इमारत का फायर एनओसी नहीं था और आग बुझाने का कोई उपकरण भी नहीं था। इमारत में प्लास्टिक का सामान और सीसीटीवी आदि था इसलिए आग एक मंजिल से दूसरी पर फैली... हमारा रेस्क्यू ऑपरेशन अब पूरा हो चुका है, अब इसमें और शव मिलने की संभावना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली अग्निकांड : अपने प्रियजनों की तलाश में अस्पताल पहुंचे व्याकुल परिजन 

हिरासत में लिए गए कंपनी के मालिक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आग इमारत की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई जहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी का दफ्तर था। जिसको लेकर पुलिस ने कंपनी के मालिकों हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया गया है और इमारत के मालिक की पहचान मनीष लाकरा के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन