देशद्रोह का मुकदमा झेल रहे मुशर्रफ 1 मई को लौटेंगे पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2019

इस्लामाबाद। देशद्रोह के मामले का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के एक मई को स्वदेश लौटने की संभावना है। उनके वकील ने शनिवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। एक विशेष अदालत ने मार्च 2014 में मुशर्रफ (75) के खिलाफ आरोप तय किया था। वह इलाज कराने के लिए 2016 में दुबई गए और उसके बाद से अब तक वापस नहीं आए हैं।

इसे भी पढ़ें: IMF और विश्वबैंक अधिकारियों से मिलने के बाद पाकिस्तान ने की इतने करोड़ो की मांग

पिछले महीने उन्हें दुबई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुशर्रफ के वकील सलमान सफदर ने संवाददाताओं से कहा कि तबियत बिगड़ने के बावजूद पूर्व सैन्य शासक अदालत में पेश होने के लिए तैयार हैं। अदालत ने उन्हें दो मई को समन किया है। एक्सप्रेस न्यूज ने सफदर के हवाले से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के निजी चिकित्सक की मंजूरी उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक सूत्रों ने उनके आने की तारीख की पुष्टि की है। 

प्रमुख खबरें

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति

Vivaan Kapoor ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत के लिए पक्का किया Olympic कोटा