RD Barman Birth Anniversary: सुरों के सरताज आरडी बर्मन ने इंडस्ट्री को दिए कई सुपरहिट गानें, जानिए कैसा रहा सफर

By अनन्या मिश्रा | Jun 27, 2023

आरडी बर्मन भारतीय संगीत का वह नाम जिसने अपने हुनर और अपनी धुनों से सिनेमा को हुस्न बख्शने का काम किया था। आरडी बर्मन का पूरा नाम राहुल देव बर्मन था। इन्में पंचम दा यानी की सरगम का पांचवा सुर भी कहा जाता था। आज यानी की 27 जून को हिंदी सिनेमा के इस महान शख्सियत यानी की आरडी बर्मन का जन्म हुआ था। आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सिरी के मौके पर आडी बर्मन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

बॉलीवुड के नायाब संगीतकार राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को हुआ था। उनको संगीत विरासत में मिला था। बता दें कि वह फेमस संगीतकार एसडी बर्मन के बेटे थे। फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें प्यार से 'पंचम दा' भी कहते थे। उनके कुछ गाने लोगों के बीच इतने ज्यादा फेमस हुए कि आज भी लोग उन्हें गुनगुनाते हैं। वह बॉलीवुड के सबसे सफल म्यूजिक डायरेक्टर थे। बता दें कि 60 से 90 के दशक के बीच में पंचम दा के गानों की धूम थी। पंचम दा ने ही बॉलीवुड को आशा भोसले और किशोर कुमार जैसे सिंगर दिए। उन्होंने करीब 331 फिल्मों में अपना संगीत दिया था। 

परिवार और शिक्षा

ब्रिटिश शासित कलकत्ता में राहुल त्रिपुरा के राजसी खानदान से वह ताल्लुक रखते थे। बर्मन के पिता एसडी बर्मन हिंदी सिनेमा के संगीतकार और माता मीरा देवबर्मन भी एक गीतकार थी। बर्मन की शुरूआती शिक्षा बंगाल से हुई। उन्होंने महज 9 साल की उम्र में ही पहला गाना 'ऐ मेरी टोपी पलट के आ' बनाया था। बेटे द्वारा बनाए गए इस गाने को उनके पिता ने साल 1958 में बनी फिल्म 'फंटूश' में प्रयोग किया था।

इसे भी पढ़ें: Amrish Puri Birth Anniversary: बॉलीवुड के मोस्ट आइकॉनिक विलेन थे अमरीश पुरी, कई फिल्मों में निभाया दमदार रोल

फिल्मी कॅरियर

फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले आरडी बर्मन ऑर्केस्ट्रा में हारमोनियम बजाया करते थे। उन्होंने मुंबई आने के बाद फेमस सरोज बादक उस्ताद अली अकबर खां और पं. समता प्रसाद से तबला बजाने के गुर सीखे थे। साल 1959 में निरंजन नाम के निर्देशक की फिल्म 'राज' से आरडी बर्मन को संगीतकार के रूप में पहला मौका मिला। हालांकि यह फिल्म कुछ कारणों से अदूरी रह गई। जिसके बाद साल 1961 में कॉमेडियन महमूद ने फिल्म 'छोटे नवाब' में उनको साइन किया। यहीं से आरडी बर्मन का फिल्मी सफर शुरू हो गया।

फिल्म में निभाई छोटी सी भूमिका

पंचम दा ने महमूद की फिल्म ‘भूत बंगला’ में एक छोटा सा रोल भी किया। बता दें कि उन्होंने इंडस्ट्री के हर बड़े से बड़े निर्देशक-निर्माता और अभिनेता के साथ काम किया। पंचम दा ने हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं। हालांकि सुपरस्टार राजेश खन्ना की अदाकारी, किशोर कुमार की आवाज और पंचम दा के संगीत ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी की राजेश खन्ना, किशोर कुमार और पंचम दा की तिकड़ी ने करीब 32 फिल्मों में एक साथ काम किया।

ऐसे कहे जाने लगे 'पंचम दा'

आरडी बर्मन का नाम 'पंचम दा' कहे जाने के पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा है। बता दें कि उन्हें यह नाम अपनी नानी से मिला था। जिसके बाद उन्होंने यह किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान बताते हुए कहा था कि जब वह बचपन में रोते थे। तो शास्त्रीय संगीत के पांचवें सरगम ‘प’ की तरह सुनने में आता था। जिसके कारण उनकी नानी ने आरडी बर्मन का नाम पंचम रख दिया। 

आशा भोंसले के प्यार में पड़े पंचम दा

पूरी दुनिया को अपने संगीत की धन पर नचाने वाले आरडी बर्मन खुद फेमस सिंगर आशा भोसले के प्यार में गिरफ्त हो गए थे। हालांकि जब उन्होंने आशा भोसले को शादी के लिए प्रपोज किया। तो आशा ने शादी के लिए इंकार कर दिया। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। आखिरकार आशा भोसले को आरडी बर्मन का प्यार स्वीकारना पड़ा और दोनों ने शादी कर ली थी। 

मौत

साल 1942 में आरडी बर्मन ने फिल्म 'ए लव स्टोरी' में आखिरी बार संगीत दिया था। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए। लेकिन तब तक पंचम दा यानी की आरडी बर्मन इस दुनिया को अलविदा कह चुके थे। बता दें कि 4 जनवरी 1994 को दिल का दौरा पड़ने से आरडी बर्मन की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड के जनाजे में पहुंचे हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन और अल-बद्र सरगना! ISI अधिकारियों की भी रही मौजूदगी

Cockroach Janta Party Controversy | CJP संस्थापक का दावा! पर्सनल इंस्टा अकाउंट हैक, बैकअप पेज भी हुआ ब्लॉक, सोशल मीडिया पर बढ़ी डिजिटल कॉकरोच आंदोलन की रार

Shastri Park Furniture Market Fire | दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में भीषण आग, लाखों का सामान खाक, दमकल गाड़ियों पर पथराव

Cannes 2026 | रॉयल ब्लू गाउन में Aishwarya Rai Bachchan का जलवा! वायरल हुईं तस्वीरें, डिज़ाइनर ने बताया क्यों खास है यह Luminara ऑउटफिट