स्कूलों में सूर्य नमस्कार का मुस्लिम लॉ बोर्ड ने किया विरोध, कांग्रेस विधायक ने किया बोर्ड का समर्थन

By सुयश भट्ट | Jan 05, 2022

भोपाल। भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में स्कूलों में सूर्य नमस्कार के आदेश दिया है। जिस आदेश का अब विरोध होना शुरू हो गया हज। राष्ट्रीय स्तर पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ने इसपर विरोध जताया है। और अब इसी कड़ी में भोपाल के कांग्रेस विधायक ने भी इस आदेश का विरोध किया है।

इसे भी पढ़ें:एमपी में कोरोना का फिस्फोट, एक दिन में मिले 594 मरीज, मंत्री भी आए कोरोना की चपेट में 

वहीं कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा है कि इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार में कुछ जगहों पर जो बोल है उसे बोलने की इस्लाम इजाजत नहीं देता है। इसी बात को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड भी कह रहा है। उन्होंने कहा कि ये अनिवार्य नहीं होना चाहिए जिससे करना है वो करें जिसे नहीं करना वो न करे।

आपको बता दें कि भारत सरकार ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के स्कूलों में 1 जनवरी से 7 जनवरी तक सूर्य नमस्कार का निर्देश दिए गए है। इसका ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी विरोध कर रहा है। इसी कड़ी में भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ ने भी इसका विरोध जताया है।

प्रमुख खबरें

Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई