कोविड नियमों का पालन करते हुए ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करें मुसलमान: जमीयत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

नयी दिल्ली। प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने शनिवार को समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वेस्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड-संबंधी नियमों का पालन करते हुए 21 जुलाई को मस्जिदों या घरों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करें। जमीयत प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि खुतबा (धर्मोपदेश) और नमाज के बाद जल्द कुर्बानी देना बेहतर है और कचरे का निपटारा इस तरह किया जाए कि इससे दुर्गंध न आए।

इसे भी पढ़ें: शाहजहांपुर में बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, करीब 14 लोग घायल

उन्होंने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है और महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए, मुसलमानों को स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मस्जिदों में या घर परईद-उल-अजहा की नमाज अदा करनी चाहिए। उन्होंने मुसलमानों को कानून द्वारा निषिद्ध किसी भी जानवर की कुर्बानी करने को लेकर भी आगाह किया। कुर्बानी का त्योहार कही जाने वाली ईद उल-अजहा बुधवार को मनाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा