भाजपा और आरएसएस की दो दिवसीय समन्वय बैठक मंगलवार से दिल्ली में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2021

नयी दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दो दिवसीय समन्वय बैठक मंगलवार से दिल्ली में शुरू होगी जिसमें नीति संबंधी मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इसके अलावा शिक्षा, संस्कृति और अर्थव्यवस्था जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए आरएसएस से संबंधित संगठन भी बंद दरवाजों के भीतर होने वाली इस बैठक में भाग लेंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष पदाधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है।

गौरतलब है कि आपसी विचारों को साझा करने के अलावा सरकारी नीतियों पर प्रतिक्रिया देने के लिए आरएसएस और भाजपा एवं उसके नेतृत्व वाली सरकार के प्रतिनिधियों के बीच इस तरह की बैठकें नियमित रूप से होती रहती हैं।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार