'मुंबई आकर बात करें बागी विधायक', संजय राउत बोले- शरद पवार के सामने 10 विधायकों से हुई बात

By अनुराग गुप्ता | Jun 25, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत हर पल करवट बदल रही है। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे की रणनीति के सामने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कमजोर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है और विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि इस पार्टी पर कोई आसानी से डाका नहीं डाल सकता है। केवल पैसे के दम पर कोई पार्टी नहीं खरीद सकता है। अभी जो संकट है उसे हम संकट नहीं मानते बल्कि ये हमारे लिए पार्टी विस्तार का बहुत बड़ा मौका है।

संजय राउत ने कहा कि हमें यकीन है कि एक बार (बागी) विधायक मुंबई वापस आ जाएंगे, वे फिर से हमारे पक्ष में लौट आएंगे। मैं देवेंद्र फडणवीस को सलाह दूंगा कि इस मामले में शामिल न हों और जो कुछ भी उनकी गरिमा के लिए बचा है, उसे बचाएं। हम चुनाव में एक-दूसरे को देखेंगे। उन्होंने कहा कि कल रात को शरद पवार की मौजूदगी में हुई बैठक में हमने 10 बागी विधायकों से संपर्क किया।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र की सियासत में जारी है सस्पेंस का दौर, उद्धव बोले- मैं सत्ता का लालची नहीं, पार्टी छोड़ने को तैयार 

शिवसेना से दूर होंगे बागी विधायक !

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि कल हमने विधानसभा उपाध्यक्ष से 16 लोगों को अपात्र करने की विनती की थी। आज हमने उनसे फिर से बात की और कार्यवाही शुरू करने को कहा। कल-परसों में उन सदस्यों को अपात्र करने की नोटिस जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून कहता है कि जब 2/3 सदस्य किसी राजनीतिक दल को छोड़ देते हैं तो उन्हें दूसरी पार्टी में विलय करना पड़ता है। अब वे भगवा और शिवसेना से दूर जाएंगे..जो कहते थे कि हम ही शिवसेना हैं तो अब वे स्थायी रूप से शिवसेना से दूर होने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में