राजद्रोह के आरोपोंं से जूझ रहीं फिल्मकार आयशा सुल्ताना ने कहा, मेरा संघर्ष जारी रहेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

तिरुवनंतपुरम। लक्षद्वीप में राजद्रोह के मामले से जूझ रहीं फिल्मकार आयशा सुल्ताना ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अबतक देश के विरूद्ध कुछ नहीं किया है तथा तबतक अपना संघर्ष जारी रखेंगी जबतक द्वीपवासियों को इंसाफ नहीं मिल जाता। वह द्वीप समूह के लिए रवाना होने से पहले कोच्चि हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उन्हें इस मामले के सिलसिले में रविवर को पूछताछ के लिए कवारत्ती पुलिस के सामने पेश होना है। सुल्ताना ने कहा कि उनके वकील भी उनके साथ जा रहे हैं और वह पुलिस के साथ सहयोग करेंगी।

इसे भी पढ़ें: फ्लाइंग सिख के निधन से गम में डूबा सिनेमा जगत, हस्तियों ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

सुल्ताना को राहत प्रदान करते हुए केरल उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को उन्हें एक सप्ताह के लिए अंतरिम अग्रिम जमानत दी, पर उनके अग्रिम जमानत आवेदन पर आदेश सुरक्षित रख लिया। उच्च न्यायालय ने सुल्ताना को राजद्रोह के मामले में पूछताछ के वास्ते 20 जून को पेश होने के लिए कवारत्ती पुलिस द्वारा जारी किये गये नोटिस का अनुपालन करने का निर्देश दिया था। फिल्मकार पर आरोप है कि सात जून को एक मलयालम खबरिया चैनल पर बहस के दौरान उन्होंने कहा था कि केंद्र ने लक्षद्वीप के लोगों के विरूद्ध ‘जैविक हथियार’ का इस्तेमाल किया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल

उत्तराखंड के Hemkund Sahib के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 3.84 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

US हमलों के बावजूद बातचीत नहीं छोड़ेगा Iran, बैठक में Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ