Pakistan में रहस्यमय बीमारी से 18 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2023

पाकिस्तान में कराची के केमारी इलाके में एक रहस्यमय बीमारी से 14 बच्चों समेत18 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान के इस दक्षिणी बंदरगाह शहर में स्वास्थ्य अधिकारी अभी भी मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक अब्दुल हमीद जुमानी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की कि केमारी के मावाच गोथ इलाके में 10 से 25 जनवरी के बीच रहस्यमयी बीमारी से 14 बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा,‘‘ कुछ लोगों ने यह भी शिकायत की है कि पिछले दो हफ्तों में क्षेत्र में एक अजीब सी गंध आ रही है।’’ केमारी के उपायुक्त मुख्तार अली अब्रो ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में एक फैक्टरी मालिक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि हमने राज्य की पर्यावरणीय एजेंसी को बुलाया था जिसने इस क्षेत्र में संचालित तीन फैक्टरी से नमूने एकत्र किए।

सिंध केंद्र (रासायनिक विज्ञान) के प्रमुख इकबाल चौधरी ने कहा कि उन्होंने फैक्टरियों से सोयाबीन के कुछ नमूने एक्तर किए हैं और उन्हें लगता है कि मौत का कारण सोया एलर्जी भी हो सकता है।उन्होंने कहा कि हवा में सोयाबीन के धूल के कण भी गंभीर बीमारियों और मौतों का कारण बन सकते हैं और वायु प्रदूषण और मौसम एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। चौधरी ने कहा कि हम अभी किसी तय नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं और नमूनों की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।