लाल बाजरी पर राफेल नडाल की बादशाहत कायम, रुड को हराकर 14वीं बार जीता फ्रेंच ओपन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2022

पेरिस) राफेल नडाल ने रविवार को फ्रेंच ओपन फाइनल में कैस्पर रुड को 6-3, 6-3, 6-0 से हराकर रोलां गैरो अपनी बादशाहत कायम रखते हुए 14वीं चैंपियनशिप और कुल मिलाकर 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। ये दोनों रिकॉर्ड पहले से ही नडाल के नाम है। नडाल ने यह जीत अपने 36वें जन्मदिन के दो दिन बाद दर्ज की जिससे लाल बाजरी पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के इतिहास में खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज  खिलाड़ी बने। नॉर्वे के 23 साल के रुड पहली बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने दूसरे सेट में 3-1 की बढ़त बनायी थी लेकिन नडाल के अनुभव के आगे उनकी एक ना चली। 

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में भी उन्होंने दिग्गज रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच पर दो खिताब की बढ़त बना ली है। फेडरर चोटिल होने के कारण पिछले काफी समय से खेल से दूर हैं तो वहीं जोकोविच कोविड-19 टीकाकरण विवाद के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल सके थे। नडाल ने हाल के दिनों में बार-बार कहा है कि उनकी उम्र और पैर के पुराने दर्द को देखते हुए यह सुनिश्चित नहीं है कि  कौन सा मैच उनका आखिरी होगा।  ‘कोर्ट फिलिप चैट्रियर’ में  उनकी लय को देखकर हालांकि ऐसा नहीं लगा। उन्होंने अपने अभियान के दौरान शीर्ष 10 रैंकिंग में शामिल चार खिलाड़ियों (चौथे दौर में नंबर नौ फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे, क्वार्टर फाइनल में नंबर एक जोकोविच, सेमीफाइनल में नंबर तीन अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फाइनल में रैंकिंग में नंबर आठ रुड) को शिकस्त दी। रोलां गैरो में नडाल का रिकॉर्ड कमाल का है। 

इसे भी पढ़ें: French Open 2022: कैरोलिन और क्रिस्टीना ने जीता महिला युगल का खिताब 

उन्होंने यहां 14 फाइनल मुकाबले खेले है और सभी में जीत दर्ज की। उन्होंने यहां कुल 112 मैच खेले है जिसमें से सिर्फ तीन में हार का सामना करना पड़ा है। रुड इससे पहले कभी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़े थे। वह नडाल को अपना आदर्श मानते हैं। रुड ने बताया कि उन्होंने टीवी पर पेरिस में नडाल के पिछले सभी फाइनल देखे है। उन्होंने मल्लोर्का स्थित में नडाल की टेनिस अकादमी में प्रशिक्षण लिया है। दोनों ने अनगिनत बार एक दूसरे का सामना किया है लेकिन इस फाइनल से पहले प्रतिस्पर्धी मुकाबले में कभी एक-दूसरे से नहीं भिड़े। नडाल ने फ्रेंच ओपन के 14 खिताब के साथ , चार बार यूएस ओपन और दो-दो बार विम्बलडन तथा ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीता है।

प्रमुख खबरें

Anupama Parameswaran ने किया बड़ा खुलासा, 2 साल तक झेला Toxic Relationship

CBI-ED जांच से बचने का दांव? Rahul Gandhi ने High Court के आदेश को SC में चुनौती, केस ट्रांसफर की मांग

UP Politics: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री Anant Mishra BSP से बाहर, मायावती का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक!

Lok Sabha में मात्र 19% और Rajya Sabha में 39.17% हो सका कामकाज, Parliament के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड देखकर खुद तय कीजिये सांसद पास हुए या फेल!