French Open 2022: कैरोलिन और क्रिस्टीना ने जीता महिला युगल का खिताब

Caroline-Christina
Twitter

कैरोलिन-क्रिस्टिना ने फ्रेंच ओपन महिला युगल का खिताब जीता।इस जोड़ी ने 2016 में भी यहां खिताब जीता था। कैरोलिन और क्रिस्टिना की जोड़ी ने एकल वर्ग की उप विजेता गॉफ और पेगुला की जोड़ी से फाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की।

पेरिस। फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया और क्रिस्टिना म्लादेनोविच की जोड़ी ने रविवार को यहां कोको गॉफ और जेसिका पेगुला की अमेरिकी जोड़ी को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम महिला युगल खिताब अपने नाम किया। कैरोलिन और क्रिस्टिना की यह रोलां गैरां पर दूसरी महिला युगल चैम्पियनशिप है। इस जोड़ी ने 2016 में भी यहां खिताब जीता था।

इसे भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में कोर्ट पर घुसी पर्यावरण कार्यकर्ता, 13 मिनट तक बाधित रहा खेल

कैरोलिन और क्रिस्टिना की जोड़ी ने एकल वर्ग की उप विजेता गॉफ और पेगुला की जोड़ी से फाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की। अठारह वर्षीय गॉफ शनिवार को महिला एकल फाइनल में इगा स्वियातेक से हार गयी थीं। गॉफ और पेगुला पहली बार एक साथ मेजर युगल स्पर्धा में खेल रही थीं। वहीं क्रिस्टिना की यह छठी ग्रैंडस्लैम महिला युगल ट्राफी है जिसमें से वह चार टिमिया बाबोस के साथ जीती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़