नड्डा ने DTC बसों के वादे पर केजरीवाल पर साधा निशाना, SC की फटकार की भी दिलाई याद

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2020

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के चुनावी रण में एक ओर जहां सख्त तेवर में नजर आ रहे हैं वहीं आप सरकार के चुनावी वादे के सहारे एक साथ कई निशाने साधने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। नागरिकता कानून को लेकर विरोधियों पर जमकर बरसने वाले नड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि केजरीवाल जी, आपकी सरकार ने बस में सफ़र करने वालों के जीवन को दुर्भर कर दिया है। आपने 5,000 नई DTC बसें देने का वादा किया था, उल्टे 5 साल में 1,000 से अधिक बसें कम हो गई... सुप्रीम कोर्ट ने भी 11,000 बसों को खरीदने के लिए बार बार फटकार लगाई, इसके बावजूद 'आप' की सरकार सोती रही।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में Drug Mafia पर बड़ा एक्शन, CM Sukhvinder Singh Sukhu बोले- जब्त होगी हर संपत्ति

Er Kumar Shailendra ने अफसरों को दिए निर्देश, तय समय और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों Road Projects

BRICS Summit में Xi Jinping की अपील, पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए आगे आएं सदस्य देश

Ahmedabad के देवकीनंदन जैन देरासर पहुंचे CM Bhupendra Patel, लिया भगवान महावीर का आशीर्वाद