नड्डा ने अखिलेश पर साधा निशाना, बोले उन्होंने संविधान की रक्षा की शपथ ली और आतंकवादियों की रक्षा कर रहे हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

श्रावस्ती (उप्र) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को विपक्षी दलों खासतौर से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर माफिया, और आराजक तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा प्रमुख ने संविधान की रक्षा की शपथ ली थी और वह आतंकवादियों की रक्षा कर रहे हैं। रविवार को श्रावस्ती में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम फेरन पांडेय के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने यह बात कही। उन्होंने यादव पर अहमदाबाद में हुए बम विस्फोट मामले में अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए आजमगढ़ के संजरपुर निवासी एक व्यक्ति के पिता पर समाजवादी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव ने संविधान की रक्षा की शपथ ली और वह आतंकवादियों की रक्षा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

PM मोदी ने रचा इतिहास, बधाई देने टूट पड़े मित्र देश, Italy से लेकर पूरी दुनिया ने जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी के ईंधन बचत आह्वान पर केंद्रीय मंत्रियों ने दिया ईंधन संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश

प्रीतम लाल दुआ सभागार इंदौर में स्मृति कल्प का आयोजन 14 जून को

विजय रूपाणी की बेटी के आरोपों पर Air India की सफाई, कहा- Compensation के लिए कोई दबाव नहीं