नायडू ने बच्चों में मोबाइल फोन की लत के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2021

ईटानगर| उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को मोबाइल फोन जैसे डिजिटल उपकरणों की लत से बचने की जरूरत के बारे में बच्चों के बीच जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: भारत ने असम में बेदखली अभियान को लेकर भ्रामक बयान के लिए ओआईसी की आलोचना की

अरुणाचल प्रदेश के लेखकों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत करते हुए नायडू ने उनसे आगे आकर युवाओं को लैंगिक भेदभाव और मादक पदार्थों की लत जैसी विभिन्न सामाजिक बुराइयों के बारे में शिक्षित करने का भी अनुरोध किया।

उपराष्ट्रपति ने कहा, उन्हें (बच्चों और युवाओं को) जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों और प्राकृतिक व जल निकायों की रक्षा करने की आवश्यकता से अवगत कराया जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि कोविड-19 ने शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व की सीख दी है। उन्होंने राज्य सरकार को कबड्डी जैसे खेलों को प्रोत्साहित करने की सलाह दी।

इसे भी पढ़ें: असम में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान पुलिस ने ‘अत्यधिक बल’ प्रयोग किया: एनजीओ

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता