क्राइस्टचर्च मस्जिद पर हुए हमले के बाद पहली बार अदा की गई नमाज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की मुख्य मस्जिद मेंहुई गोलीबारी के बाद सामान्यता लाने के क्रम में शनिवार को मस्जिद में पहली बार नमाज अदा की गई। ब्रेंटन टैरंट नाम के व्यक्ति द्वारा अल नूर मस्जिद पर गोलीबारी करने के बाद पुलिस ने जांच एवं सुरक्षा कारणों से मस्जिद को बंद कर दिया था। इसके अलावा एक छोटी मस्जिद पर भी 15 मार्च को गोलीबारी हुई थी। मस्जिदों के भीतर हुई इस गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हो गई थी। अब अल नूर मस्जिद को शनिवार को दोबारा स्थानीय मुस्लिम समुदाय को सौंप दिया गया है और छोटे-छोटे समूहों को दोपहर बार भीतर जाने की अनुमति देनी शुरू कर दी।

 इसे भी पढ़ें: फ्रांस सरकार ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों पर सख्ती अपनाएगी

अल नूर में एक स्वयंसेवक सैयद हसन ने कहा, ‘‘ हम एक बार में 15 लोगों को भीतर जाने की मंजूरी दे रहे हैं ताकि स्थिति सामान्य हो सके।’’ मस्जिद में पहले प्रवेश करनेवालों में वोहरा मोहम्मद हुजेफ थे। इन्हें भी 15 मार्च को गोली लगी थी।

क्राइस्टचर्च में हमले में मारे गए अपने बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद न्यूजीलैंड आई एक मां का भी शुक्रवार की रात निधन हो गया था। वहीं एक और परिजन की मौत हुई है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एक रिश्तेदार की मौत सदमे के कारण और एक अन्य की भी मौत हुई है। हालांकि प्रवक्ता ने किसी भी मामले की अधिक जानकारी नहीं दी।

इसे भी पढ़ें: चीन में रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हुई

प्रमुख खबरें

अमेरिका में स्कूल के पास हथियारबंद व्यक्ति की मौजूदगी की सूचना के बाद पुलिस ने छात्र को गोली मारी

क्रिकेट में तूफान मचाने के बाद अब बॉलीवुड डेब्यू करेंगे आंद्रे रसेल, अविका गोर के साथ लगाएं ठुमके

2024 का चुनाव एंबिशन के लिए नहीं, मोदी के लिए मिशन है, प्रधानमंत्री बोले- वो कहते हैं खत्म किया आर्टिकल 370 फिर से लागू करेंगे

Mamata Banerjee को पहले से ही थी शिक्षक भर्ती घोटाले की जानकारी, TMC के पूर्व महासचिव कुणाल घोष ने किया बड़ा दावा