कर्नाटक में विधायक दल की बैठक में तय किया जाएगा नए नेता का नाम: अरुण सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफे के एक दिन बाद भाजपा महासचिव तथा कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को कहा कि संसदीय बोर्ड के निर्देश पर विधायक दल की बैठक में नए नेता का नाम तय किया जाएगा। सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा, हमारी पार्टी के संसदीय बोर्ड के निर्देश पर विधायक दल की बैठक में नेता का नाम तय होगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शाम यहां एक निजी होटल में विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान और जी कृष्ण रेड्डी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में हर कोई बनना चाहता है मुख्यमंत्री, आलाकमान के फैसले का करेंगे पालन: आर अशोक

सिंह ने येदियुरप्पा के शासन के लिये उनकी तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी उनके अनुभव का मार्गदर्शन और लाभ ले रही है और भविष्य में भी ऐसा करती रहेगी। उन्होंने कहा, येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी सरकार ने पिछले दो वर्षों में कर्नाटक में हर वर्ग और क्षेत्र के लिए उत्कृष्ट काम किया है।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक: एक तरफ खेल का माहौल तो दूसरी तरफ कोरोना का कहर! संक्रमण के रिकॉर्ड 2848 मामले दर्ज

उनके अनुभव का उपयोग पार्टी संगठन और सरकार में किया जाएगा। पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा येदियुरप्पा के नेतृत्व, निर्देशन और अनुभव के तहत आगे बढ़ रही है और भविष्य में भी ऐसा करती रहेगी।

प्रमुख खबरें

दीपावली बाद Delhi में बढ़ा Air Pollution, पराली और सियासत सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें

KL Rahul की बहुमुखी प्रतिभा पर बोले Sitanshu Kotak, टेस्ट और ODI में टीम के अहम खिलाड़ी

Rohit Sharma की फॉर्म पर नजर, New Zealand के खिलाफ तीसरे ODI में उतरेगा भारत

Nanded: दो नाबालिगों के अपहरण का आरोपी ओंकार शहाणे Police Station की पहली मंजिल से कूदा