नाना पटोले का लक्ष्य, पूरे देश में महाराष्ट्र सबसे अधिक डिजिटल सदस्यों का पंजीकरण करेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2022

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए डिजिटल सदस्यता पंजीकरण अभियान का शुभारम्भ किया है। ख़ास बात यह है कि यह मिस्ड कॉल देकर सदस्य को पंजीकृत करने का अभियान नहीं है, बल्कि यह एक बहुत ही पारदर्शी और विश्वसनीय सदस्य पंजीकरण अभियान है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने विश्वास व्यक्त किया है कि इस अभियान को सफल बनाने में महाराष्ट्र का बड़ा योगदान होगा और हमारा राज्य देश में सबसे अधिक सदस्य दर्ज करने में कामयाब होगा।

इसे भी पढ़ें: सत्यपाल मलिक ने जो कहा वह सच है, नरेंद्र मोदी अहंकारी और तानाशाह हैं: नाना पटोले

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि डिजिटल सदस्यता अभियान देश में आधुनिक तकनीक की नींव रखने वाले दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा उठाए गए कदमों की दिशा में एक और पहल है। उन्होंने कहा कि यह पंजीकरण मोबाइल के माध्यम से किया जाएगा, जो  बहुत तेज और विश्वसनीय होगा। डिजिटल अभियान के प्रमुख के. राजू ने कहा कि डिजिटल सदस्यता पंजीकरण अभियान बहुत महत्वपूर्ण है और यह पार्टी संगठन को और मजबूत करने में मदद करेगा. प्रत्येक बूथ पर दो स्वयंसेवक, एक महिला और एक पुरुष के माध्यम से घर-घर जाकर सदस्यता का पंजीकरण एप के माध्यम से किया जाएगा। सदस्य के पंजीकृत होते ही उन्हें एक एसएमएस प्राप्त होगा और इन सदस्यों को एक पहचान पत्र भी दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले का पलटवार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दें पीएम की सुरक्षा खामियों का जवाब

सांसद ज्योतिमणि ने डिजिटल सदस्यता अभियान चलाने के तरीके के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी का मार्गदर्शन किया । उन्होंने कहा कि एक सदस्य को पंजीकरण करने में एक मिनट से अधिक समय नहीं लगेगा। इसके माध्यम से 100% विश्वसनीय सदस्य पंजीकृत होंगे और इसकी जानकारी चुनाव आयोग के डेटा के साथ सत्यापित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष ई. नगराले ने किया।

प्रमुख खबरें

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश

Indore में Elephant Attack से चालक की मौत मामले में महावत और मालिक पर केस दर्ज