कांग्रेस के नाना पटोले होंगे महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2019

मुम्बई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार शनिवार यानि आज महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत साबित करेगी। यह गठबंधन शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस ने मिलकर बनाया है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विधायक नाना पटोले कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। पटोले साकोली से विधायक हैं। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए पटोले हमारे उम्मीदवार होंगे।’’ इस पद के लिए रविवार को मतदान होगा। उद्धव ठाकरे नीत सरकार यहां आज दिन में विश्वास मत हासिल करने की कोशिश करेगी।

इसे भी पढ़ें: BJP की कार्रवाई के बाद बोलीं साध्वी प्रज्ञा, उधम सिंह के अपमान के विरोध में की थी टिप्पणी

प्रदेश में 21 अक्टूबर को हुए चुनावों में भाजपा 105 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी थी। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने क्रमश: 56,54 और 44 सीटें जीती थीं। राकांपा के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा का अस्थायी (प्रोटेम) अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने भाजपा के कालिदास कोलंबकर की जगह ली जिन्हें विधायकों को शपथ दिलाने के दौरान पूर्व में अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पाटिल पूर्व में भी विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। ठाकरे के अलावा छह अन्य मंत्रियों- शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस से दो-दो - ने भी शपथ ली थी।

इसे भी पढ़ें: गोडसे को देशभक्त मानने वाली सोच निंदनीय: राजनाथ सिंह

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति