नाना पटोले की मांग, महाराष्ट्र का अपमान करने वाले राज्यपाल कोश्यारी को वापस बुलाए केंद्र सरकार

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 30, 2022

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुंबई को लेकर बेवजह बयानबाजी कर मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र का अपमान किया है। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई के निर्माण में मराठी लोगों ने सबसे अधिक योगदान दिया है, लेकिन कोश्यारी बिना पर्याप्त जानकारी के इस तरह के बयान देकर छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र का अपमान कर रहे है। राज्यपाल को अपने इस बयान के लिए राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए। राज्यपाल से यह मांग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के गैर जिम्मेदार बयान  देने  के लिए महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री को कड़ा फैसला लेते हुए कोश्यारी को राज्यपाल के पद से हटा देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 'गुजराती-राजस्थानी...' वाले बयान पर बवाल, सुप्रिया सुले ने राज्यपाल को हटाने की मांग करते हुए कहा- महाराष्ट्र में कलह पैदा करने की हो रही साजिश

पटोले ने कहा कि इससे पहले कोश्यारी ने महाराष्ट्र के गौरव और देवता के समान पूजे जाने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले के बारे में बहुत ही भद्दे बयान देकर हमारे महान विभूतियों का अपमान किया है। राज्यपाल कोश्यारी का रुख हमेशा से महाराष्ट्र विरोधी रहा है। वह राज्यपाल के पद पर रहते हुए लगातार गैरजिम्मेदाराना बयान देते रहे हैं लेकिन अब उन्होंने सारी हद पार कर दी है। हम राज्यपाल की प्रतिष्ठा जानते हैं लेकिन उस पद आसीन व्यक्ति को उस पद की  प्रतिष्ठा को बनाए रखना चाहिए।  हालांकि दुर्भाग्य से कोश्यारी के मामले में ऐसा नहीं हो रहा है। पटोले ने कहा कि हम महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से यह मांग करते हैं कि वे राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर ध्यान दें और उन्हें वापस बुलाएं।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार